राज्य समाचार

प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक हुआ लापता, हत्या की आशंका…

Spread the love

सरसिंवा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। सारंगढ़ जिले में सरसिंवा थाना क्षेत्र के बेलादुला चौकी में एक युवक की गुमशुदगी का मामला सामने आया है, जिसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए बुधवार रात 3 से 5 बजे के बीच गया था, जिसके बाद से वह लापता है।

जंगल में मिले खून के धब्बे…
परिजनों ने युवक की काफी तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। इसी बीच घटनास्थल से करीब 1-2 किलोमीटर की दूरी पर जंगल में खून के धब्बे और खून से सने डंडे मिलने से मामला और भी संदिग्ध हो गया है। इससे युवक की हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडेय, बिलाईगढ़ एसडीओपी विजय ठाकुर और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल युवक की तलाश जारी है, और पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। पूरी छानबीन के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवक कहां है और उसके साथ क्या हुआ।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button