राज्य समाचार

किरण सिंह देव फिर बने छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष

राष्ट्रीय परिषद के लिए 17 सदस्य चुने गए

रायपुर । किरण सिंह देव को एक बार फिर छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दें कि किरण सिंह देव वर्तमान में जगदलपुर से विधायक हैं। इस महत्वपूर्ण घोषणा के दौरान कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और रमेश बैस सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रदेश अध्यक्ष पद किसी नए चेहरे को सौंपा जा सकता है। हालांकि, इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए पार्टी ने किरण सिंह देव को दोबारा प्रदेश की कमान सौंपी है।

 

राष्ट्रीय परिषद के लिए 17 सदस्य चुने गए

छत्तीसगढ़ से 17 सदस्यों को राष्ट्रीय परिषद के लिए चुना गया है, जो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने इन सदस्यों के नामों की घोषणा की। राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की सूची में सीएम विष्णुदेव साय, विजय शर्मा, अरुण साव, सरोज पांडे, लता उसेंडी, तोखन साहू, बृजमोहन अग्रवाल, विक्रम उसेंडी, संतोष पांडे, विजय बघेल, पुन्नूलाल मोहले, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, रूप कुमारी चौधरी, खूबचंद पारख, ननकी राम कंवर और राजा देवेंद्र प्रताप सिंह का नाम शामिल है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button