राज्य एव शहर

विष्णुदेव साय सरकार में खुला नौकरी का पिटारा, 12वीं पास युवाओं को मिलेगी बिना परीक्षा दिए नौकरी, जानिए कैसे करना है आवेदन

रायपुर। युवाओं के लिए विष्णुदेव सरकार की ओर से रोजगार देने की पहल की गई है। उपसंचालक रोजगार ने बताया कि जिला रोजगार व स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के द्वारा दिनांक 8 जनवरी 2024 को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है।

उन्होंने बताया कि नियोजक फ्युजन माइक्रोफायनेंस लिमिटेड, अंबिकापुर में आर.ओ. के 55 पद, आवश्यक योग्यता 12वीं पास, ए.बी.एम. के 10 पद आवश्यक योग्यता स्नातक पास और बी.एम. के 05 रिक्त पद, आवश्यक योग्यता स्नातक पास हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन होगा। जिले के इच्छुक ऐसे समस्त आवेदक जो उपरोक्त पदों हेतु योग्यता रखते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन कार्ड की मूलप्रति एवं इन सभी की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज की फोटो के साथ दिनांक 8 जनवरी 2024 को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गंगापुर खुर्द, अम्बिकापुर में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प मे उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button