राज्य समाचार

छह माह से पेंशन के लिए भटक रही वृद्धा को कलेक्टर ने दिलाई पेंशन

महिला को निगम मुख्यालय से सम्मान पूर्वक घर भी पहुंचाया

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह की संवेदनशील पहल की वजह से आज एक वृद्ध महिला के पेंशन नहीं मिलने की समस्या आधे घंटे के भीतर ही निराकृत हो गई। मोमिनपारा निवासी फलीजा बानो सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन में अपनी फरियाद लेकर पहुंची। इस दौरान  बानो ने अपनी समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बानो ने बताया कि पिछले छह माह से उन्हें निराश्रित पेंशन की राशि नहीं मिल रही है। जिसकी वजह से वह काफी परेशान है। नगर निगम के चक्कर भी महीनों से लगा रही है, लेकिन उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ। कलेक्टर ने उनकी बातों को संवेदनशीलता से सुनने के बाद तत्काल नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया। जैसे ही कलेक्टर डाॅ. सिंह रायपुर नगर निगम में प्रशासक का चार्ज लेने पहुंचे। तत्काल वृद्ध महिला को वहां बुलाया और अधिकारियों को समस्या का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके बाद महिला की समस्या को आधे घंटे के भीतर ही निराकृत कर दिया गया। बैंक के अधिकारी द्वारा तत्काल निगम मुख्यालय पहुंचे और उनके हाथों पेंशन राशि तीन हजार रूपए दी। जैसे हाथ में राशि मिली वृद्ध महिला के चेहरे में खुशी लौट आई और कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया। कलेक्टर के निर्देशानुसार श्रीमती बानो को सम्मान कार्यालय में बिठाया गया और घर पहुंचाने की निगम ने व्यवस्था की।

उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर निगम द्वारा 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गाें को निराश्रित पेंशन देने की योजना बनाई गई है। इसके तहत वृद्ध को प्रतिमाह 500 रूपए दिया जाता है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button