राज्य समाचार

निगम चुनाव: स्क्रूटनी में भाजपा पार्षद प्रत्याशी का फॉर्म रिजेक्ट…

दुर्ग (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। निकाय चुनाव को लेकर अब भाजपा और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। वहीं मंगलवार को नामांकन की अंतिम ता​रीख थी। जिसके बाद किसी भी प्रत्याशियों का नामांकन नहीं लिया जाएगा। अब 30 तारीख को नाम वापसी का आखिरी दिन है। ​लेकिन इसी बीच दुर्ग नगर निगम वार्ड क्रमांक 13 के बीजेपी प्रत्याशी अजीत कुमार वैद्य का नामांकन फार्म रिजेक्ट हो गया है।

दरअसल, अजीत कुमार वैद्य दो वार्डों से फार्म भरा था और पहले भरे फार्म में मान्य रखा था। जब निर्वाचन आयोग ने स्क्रूटनी की तो पाया गया कि दो वार्डों से फार्म भरा है। जिसके बाद वार्ड 13 से उनका फार्म रिजेक्ट कर दिया गया है। अब अजीत कुमार वैद्य वार्ड 12 से चुनाव लड़ेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया कल 28 जनवरी तक आखिरी तारीख थी। जिसके नाम वापसी की तारीख 30 जनवरी है। गौरतलब है कि शहरी क्षेत्रों में 11 फरवरी को वोटिंग होगी जबकि 15 फरवरी को मतगणना की जाएगी। वहीं पंचायत चुनाव 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 18 20 और 24 फरवरी को पंचायत चुनाव की गणना होगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button