राज्य समाचार

बाजार में चिल्हर की दिक्कत दूर करने चेम्बर्स ऑफ कामर्स ने व्यापारियों में बंटवाए सिक्के

भिलाई (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। बाजार में चिल्हर की दिक्कतों को दूर करने चेम्बर्स ऑफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के भिलाई इकाई ने नगर के व्यापारियों को बैंक ऑफ बड़ौदा के सौजन्य से 1, 2,10 और 20 रूपये के सिक्का वितरित किये। महामंत्री अजय भसीन ने वितरण को लेकर बताया कि भिलाई चेम्बर का प्रयास की चिल्हर की वजह से दुकानदार व ग्राहक में असंतोष की स्तिथि निर्मित न हो इसलिए पहले करेंसी और चिल्हर नए सिक्के वितरण कराया गया।

अजय भसीन ने आगे बताया कि इस सेवा का लाभ छोटे व्यापारी ,फल व्यापारी,ठेले खुमचे वाले व रिटेलर दुकानदारों को लाभ प्राप्त हुआ। सिक्का वितरण के दौरान पावर हाउस के छोटे व बड़े व्यापारियों ने अपनी अपनी आवश्यकता अनुसार सिक्के व 50 की करेंसी ली।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सिक्का वितरण  राम ओबेरॉय के प्रयास से बैंक ऑफ बड़ौदा से पंकज साहू जी के नेतृत्व में बैंक की टीम के साथ चेम्बर के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। चेम्बर वितरण में भिलाई चेम्बर के अखराज ओस्तवाल, अमर शिवानी, अब्बास भाई, नरेश छाबड़ा, गोपी परप्यानी, प्रेम ठकवानी, सुनील मिश्रा, चिन्ना राव व अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह जानकारी शंकर सचदेव ने दी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button