राज्य समाचार

कांग्रेसजनों ने स्व. डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजिल

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजली देने श्रद्धांजली सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने अपने दिवंगत नेता के तस्वीर पर पुष्प चढ़ा कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की। उपस्थित कांग्रेसजनों स्व. डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यो को देश के लिये उनके योगदान तथा प्रधानमंत्री और आर्थिक विशेषज्ञ के रूप में उनके द्वारा किये गये महान कार्यो को याद किया।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह सही मायने में देश भक्त थे। अपनी बुद्धि और कौशल के माध्यम से उन्होंने देश और दुनिया की अविस्मरणीय सेवा किया। डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में भारत दुनिया के विकसित राष्ट्रो के समकक्ष खड़ा हो सका। देश की आर्थिक उन्नति में उनका बड़ा योगदान है। प्रधानमंत्री के रूप में अर्थशास्त्री के रूप में देश के लिये उनका योगदान अतुलनीय रहा है। आम आदमी को पहचान देने आधार कार्ड हो या आम आदमी को सशक्त बनाने के लिये सूचना का अधिकार का कानून देना या फिर किसानों को उनके जमीन का पूरा हक देने के लिये भूमिअधिग्रहण कानून बनाना हो या फिर सड़क के किनारे काम करने वाले ठेले खोमचे वाले के लिये वेंडर प्रोटेक्शन कानून बनाना या फिर रोजगार को कानून का अधिकार देने मनरेगा लाना हो, शिक्षा का अधिकार देना हो। प्रधानमंत्री के रूप मे मनमोहन सिंह जी ने इस देश के आम आदमी सशक्त बनाने के लिये अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाये। उनका निधन भारत के लिये, देश की राजनीति के लिये कांग्रेस पार्टी के लिये अपूरणीय क्षति है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

श्रद्धांजली सभा में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनेन्द्र साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उपाध्यक्ष गुरूमुख सिंह होरा, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व विधायक विनय जायसवाल, महापौर एजाज ढेबर, पूर्व विधायक अनिता शर्मा, महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, महामंत्री दीपक मिश्रा, सकलेन कामदार, सेवादल अध्यक्ष अरूण ताम्रकार सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button