राज्य एव शहर

रविशंकर नगर में रसोई कक्ष का भूमि पूजन, मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे शिलान्यास

कोरबा, (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ ): रविशंकर शुक्ला नगर दुर्गा पूजा प्रांगण में वर्षों के अथक प्रयासों के बाद बहुप्रतीक्षित रसोई कक्ष (किचेन शेड) का निर्माण अब वास्तविकता में बदलने जा रहा है। इस ऐतिहासिक पहल के तहत, रसोई कक्ष के निर्माण हेतु भूमि पूजन का आयोजन 21 नवंबर 2024 को शाम 4 बजे होगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्री, माननीय लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर भूमि पूजन करेंगे।

रविशंकर नगर वासियों और माता रानी के भक्तों के लिए यह क्षण गर्व और उत्सव का है। दशकों से क्षेत्र में सामु दायिक आयोजनों के लिए रसोई कक्ष की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। पूजा प्रांगण में हर साल आयोजित होने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भक्तों के लिए प्रसाद और भोजन तैयार करने में मुश्किलें आती थीं। अब इस नई सुविधा के निर्माण से न केवल इन समस्याओं का समाधान होगा, बल्कि क्षेत्र में सामुदायिक गतिविधियों को और अधिक सुचारू रूप से आयोजित किया जा सकेगा।

भूमि पूजन समारोह के आयोजन में वार्ड क्रमांक 26 के पार्षद अब्दुल रहमान (पूर्व में वार्ड क्र. 23) और रविशंकर नगर वासियों ने प्रमुख भूमिका निभाई है। आयोजन समिति ने बताया कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों के साथ स्थानीय समाजसेवी और गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button