राज्य एव शहर

रायपुर के बाद अब जशपुर में चली गोली: महिला की मौत, एक घायल…

जशपुर । रायपुर के बाद अब जशपुर जिले में गोलीबारी की घटना हुई है। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर जिले में स्टेट बैंक आफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में गोलीबारी हुई है। मंगलवार को एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे दो बदमाशों ने लूट की कोशिश की। कोशिश में विफल रहने पर गोली चला दी।

इस गोलीबारी में एक महिला को गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं  फायरिंग में एक घायल बताया जा रहा है। घायल को कांसाबेल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। गोलीबारी करने वाले मौके से फरार हो गए हैं। कांसाबेल थाना क्षेत्र के बटाईकेला गांव का ये पूरा मामला है।

 

 

महिला ने दिखाई दिलेरी, बदमाशों को बाइक से खींचकर गिराया
घटना से महज सौ मीटर की दूरी पर अपने घर के सामने खड़ी महिला इस पूरे वारदात को देख रही थी। उस महिला ने दिलेरी दिखाते हुए कट्टे से भी बिना डरे दोनो बदमाशों को मोटरसाइकिल से गिरा दिया। इसके बाद हड़बड़ी में दोनो बदमाश मोटरसाइकिल छोउ़कर ही जंगल की ओर दौड़कर भाग निकले।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button