राज्य समाचार

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए हवाई यात्रियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी…

Spread the love

रायपुर। राष्ट्रपति के 25 और 26 अक्टूबर 2024 के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के चलते स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, माना पर यात्रियों के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। इस अवधि में विमानतल पर आने-जाने वाले यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करने की सलाह दी गई है।

25 अक्टूबर 2024 के लिए निर्देश:
राष्ट्रपति का आगमन 25 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे विशेष विमान से होगा।
एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही सुबह 10 बजे से 12:30 बजे के बीच प्रभावित हो सकती है।
इस दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों से अनुरोध है कि वे फ्लाइट के समय से कम से कम 2 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचे।
वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था पुराने टर्मिनल की ओर की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आने वाली फ्लाइट्स:
इंडिगो 6E 6797: चेन्नई – रायपुर (10:15 बजे)
इंडिगो 6E 6467: हैदराबाद – रायपुर (10:50 बजे)
इंडिगो 6E 7302: भोपाल – रायपुर (11:25 बजे)

जाने वाली फ्लाइट्स:
इंडिगो 6E 6895: रायपुर – पुणे (11:00 बजे)
इंडिगो 6E 473: रायपुर – हैदराबाद (11:20 बजे)
इंडिगो 6E 7302: रायपुर – प्रयागराज (12:00 बजे)
इंडिगो 6E 0406: रायपुर – बेंगलुरु (12:30 बजे)

26 अक्टूबर 2024 के लिए निर्देश:
राष्ट्रपति का प्रस्थान 26 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे निर्धारित है।
5:00 बजे से 7:00 बजे के बीच एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।

यात्री अपनी फ्लाइट के समय से 2 घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचें और पार्किंग पुराने टर्मिनल की ओर करें।

आने वाली फ्लाइट्स:
इंडिगो 6E 2723: मुंबई – रायपुर (5:05 बजे)
इंडिगो 6E 7795: जगदलपुर – रायपुर (5:25 बजे)
इंडिगो 6E 417: कोलकाता – रायपुर (6:00 बजे)
इंडिगो 6E 813: इंदौर – रायपुर (6:15 बजे)
इंडिगो 6E 2092/262P: दिल्ली – रायपुर (6:20 बजे)

जाने वाली फ्लाइट्स:
इंडिगो 6E 5191: रायपुर – मुंबई (5:35 बजे)
इंडिगो 6E 7795: रायपुर – दिल्ली (5:55 बजे)
इंडिगो 6E 801: रायपुर – कोलकाता (6:30 बजे)
इंडिगो 6E 885: रायपुर – गोवा (6:45 बजे)
इंडिगो 6E 2362: रायपुर – दिल्ली (7:00 बजे)

यात्रियों से अनुरोध है कि निर्धारित समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचकर यात्रा की योजना बनाएं ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button