राज्य समाचार

मुख्यमंत्री ने जशपुर के पारम्परिक भोजन व व्यजनों का लिया स्वाद

Spread the love

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मयाली नेचर कैंप में आयोजित सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने के पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने धर्मपत्नी कौशल्या साय, मन्त्रीमंडल के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ जशपुर के पारम्परिक भोजन व व्यजनों का स्वाद लिया। भोजन में आदिवासी   संस्कृति से जुड़ी अंगाकर, मडुवा रोटी, हडुवा चटनी सहित अन्य व्यंजन परोसा गया था।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरूण साव, कृषि मंत्री रामविचार नेता, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण गोमती साय, सांसद रायगढ़ राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर रायमुनी भगत, राम प्रताप सिंह, कौशल्या साय कृष्ण कुमार राय, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, कमिश्नर जी आर चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर डॉ रवि मित्तल, एसपी शशिमोहन सिंह भी उपस्थित थे।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button