राज्य एव शहर

अध्यक्ष जी… बंदर परेशान करते हैं, कमल विहार बना सफेद हाथी – विकास उपाध्याय

रायपुर। विधानसभा सत्र के आज दसवें दिन कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान बंदरों के आतंक का मुद्दा उठाया।साथ ही विधायक विकास उपाध्याय ने पूर्व सरकार के कमल विहार योजना को सफ़ेद हाथी की उपमा दे डाली।
विकास उपाध्याय ने कहा कि अटारी और जरवाय में 100 से ज्यादा बंदरों का आतंक है। ये बंदर हर दिन ग्रामीणों को परेशान करते हैं. इन बंदरों को नंदनवन में रखने की व्यवस्था हो।विकास उपाध्याय ने बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की।
अपने विधानसभा के कई क्षेत्रों में काला धुआं की वजह से लोगों के बीमार होने को लेकर भी मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। साथ ही कमल विहार योजना को सफेद हाथी बताते हुए इसे आम लोगों के लिए खोलने की मांग रखी।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button