राज्य समाचार

भाजपा ने छत्‍तीसगढ़ में दो दिनों में बनाए तीन लाख सदस्य

50 लाख का है लक्ष्य

Spread the love

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में भाजपा ने दो दिनों में तीन लाख से अधिक सदस्य बनाए हैं। यह दावा भाजपा पदाधिकारियों का है। राष्ट्रीय सचिव व भाजपा प्रदेश सदस्यता प्रभारी विजया राहटकर गुरुवार को सदस्यता अभियान के प्रगति की समीक्षा करेंगीं। वे सुबह 10 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगी।

प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेशाध्यक्ष किरण देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की मौजूदगी में समीक्षा बैठक होगी। इसमें प्रदेश महामंत्री और सदस्यता अभियान समिति के सदस्य भी शामिल होंगे।प्रदेश में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत मंगलवार को हुई थी।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सबसे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सदस्य बनाकर अभियान का शुभारंभ किया था। जिला से मंडल स्तर तक सदस्यता अभियान जारी है, जिसमें मंडल से लेकर बूथ तक के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button