राज्य समाचार

बिलासपुर के नेत्रहीन शिक्षक की स्मार्ट क्लास बनी मिसाल

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

बिलासपुर । बिलासपुर जिले के तिफरा स्थित अंध-मूक, बधिर शाला के नेत्रहीन शिक्षक देवेंद्र कुमार चंद्रा ने शिक्षा की दुनिया में मिसाल कायम की है। उनकी स्मार्ट क्लास और बच्चों के प्रति समर्पण सुर्खियों में हैं। शिक्षा के प्रति उनका सेवाभाव देखकर लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। समाज में खुद नेत्रहीनता के कारण भेदभाव का सामना करने वाले चंद्रा ने बच्चों के लिए शिक्षा में कोई कमी नहीं छोड़ी है और उन्हें काबिल इंसान बनाने का बीड़ा उठाया है।

देवेंद्र कुमार चंद्रा जन्म से नेत्रहीन हैं, लेकिन उनके सपने और हौसले बेहद मजबूत हैं। भले ही जन्म से ईश्वर ने देवेंद्र कुमार चंद्रा को नेत्रहीन ही धरती पर भेजा है, लेकिन उनके हौसले, सपने और भरोसे के आगे ईश्वर को भी झुकना पड़ा है। ईश्वर की ऐसी कृपा हुई कि, उन्हें लो विजन होता है। लेकिन इस लो विजन के लिए भी उन्हें पूर्ण रूप से अपने चश्मे पर ही निर्भर रहना पड़ता है। उन्होंने एमए की डिग्री प्राप्त करने के साथ देहरादून से विशेष बीएड कोर्स किया और 2005 में ब्लाइंड बच्चों को पढ़ाने का संकल्प लिया। वे ब्रेल लिपि और स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं, जो उनकी काबिलियत और समर्पण का प्रमाण है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

18 सालों से दे रहे हैं सेवा
आज के समय में भी नेत्रहीन होना किसी अभिशाप से काम नहीं है। भले ही सामान आकार को लेकर समाज में जन जागरूकता फैलाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री ने नेत्रहीन और मूकबधिर जैसे दिव्यांगों को दिव्य अंग की संज्ञा दी है। इसके बावजूद भी दिव्यांगो को संघर्ष पथ पर चल कर खुद की काबिलियत को साबित करना पड़ रहा है। बावजूद इसके शिक्षक पिछले 18 सालों से स्कूल में सेवाएं देकर बच्चों को शिक्षित कर उनके जीवन को रोशन करने और भविष्य को संवारने का काम कर रहे हैं।

देवेंद्र कुमार चंद्रा के पढ़ाए छात्र देशभर के अलग-अलग क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह बात उनकों बहुत गौरवान्वित करती है, कि उनकी मेहनत कहीं जाया नहीं हो रही है। बल्कि उनके पढ़ाए बच्चे आज देशभर में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। भले ही ईश्वर ने असहाय बनाकर भेजा है, किंतु ऐसे दिव्यांग बच्चों के हौसलों में मजबूत जान देकर भेजा है। जिससे ये सभी छात्र नामुमकिन को भी, मुमकिन बना रहे हैं।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button