राज्य समाचार

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कर लौटी दो छात्राओं ने कौशल्या साय से की सौजन्य मुलाकात

जशपुरनगर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर लौटी शासकीय हाईस्कूल बगिया की कक्षा 9 में पढ़ने वाली दो छात्राएं रजनी चौहान एवं रिया साय ने बगिया में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय से सौजन्य मुलाकात की। सरगुजा संभाग के पांच छात्राओं ने रक्षाबंधन के दिन महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी। जिसमें शासकीय हाईस्कूल बगिया की उक्त दो छात्राएं भी शामिल थी।

दोनों छात्राओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात और देश की राजधानी दिल्ली में महत्वपूर्ण स्थलों के भ्रमण के दौरान हुए अपने रोमांचक अनुभवों को कौशल्या साय के साथ साझा किया। साय ने छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। साय ने छात्राओं को पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की सीख दी और कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए सच्चे लगन से किया गया श्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता है। इस दौरान शासकीय हाईस्कूल बगिया के प्रिंसिपल दिनेश शर्मा भी मौजूद थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उल्लेखनीय है कि पढ़ाई के साथ खेल, संगीत तथा अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर छात्राओं का चयन किया गया था। जिसमें सरगुजा संभाग के पांच छात्राओं में से जशपुर जिले से शासकीय हाईस्कूल बगिया के दो छात्राएं रजनी और रिया शामिल थी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button