छत्तीसगढ़

भाजपा ही भारत को विश्व गुरु बना सकती है – हितानंद

Spread the love
Listen to this article

बाकीमोगरा मंडल में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की बैठक संपन्न हुई। प्रमुख वक्ता के रूप में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल शामिल हुए। सदस्यता अभियान संबंधी अनेकों बारीकियां से उपस्थित सभा को उन्होंने परिचित कराया। उन्होंने कहा कि पूरे भारतवर्ष में कार्यकर्ता गण को 20 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है जिसमें कोरबा जिला को 2 लाख एवं बाकी मोगरा मंडल को 12000 सदस्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। आगे उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भारत को 2047 तक विश्व गुरु बनाने का लक्ष्य है। यह तभी संभव है जब हमारा संख्या बल बढ़ा रहे। पिछले बार सदस्यता अभियान के उपरांत भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई थी। कार्यक्रम के दौरान मनचस्थ अतिथियों में शैल राठौर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बाकी मोंगरा, कमला देवी बरेठ उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा,पूर्व मंडल अध्यक्ष भागवत विश्वकर्मा, अजीत केवट, पार्षद प्रभावती चौहान, लखपत शर्मा, मंडल महामंत्री हनुमान प्रसाद पांडे, मनीष मिश्रा, ज्योति महंत एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button