देश विदेशराज्य एव शहर

दोस्त ने दिखा धोखा,तो हिम्मत ने बचाई,भालू से अकेला ही भिड़ गया ग्रामीण,गंभीर रुप से घायल होने के बाद पैदल ही लौटा घर

बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम तिलाईडांड निवासी सुमरन साय धनवार ने अगर हिम्मत नहीं दिखाई होती तो शायद आज वो इस दुनिया में न होता। अपने साथी के साथ बकरी चराने जंगल गए सुमरन पर भालू ने हमला कर दिया। पीछे से हुए हमले के बाद सुमरन जमीन पर गिर गया और मदद के लिए अपने साथी को पुकारने लगा। संकट की घड़ी में सुमरन का साथी पीठ दिखाकर भाग गया। फिर क्या था मरता सो क्या ना करता। हिम्मत दिखाते सुमरन भालू से भिड़ गया और हाथ में जो आया उसी से उसका सामना किया जिसके बाद सुमरन की हिम्मत देखकर भालू उलटे पांव भाग गया। भालू के हमले में घायल सुमरन पैदल ही घर आया जिसके बाद उसने अपने साथी को फटकार भी लगाई। सुमरन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका उपचार जारी है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button