राज्य समाचार

एब्सकॉन 2024 में डॉ. मंजु सिंह ने निभाई चेयर पर्सन और मॉडरेटर की भूमिका

Spread the love

रायपुर । लखनऊ में आयोजित एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन ऑफ इंडिया के 12वें वार्षिक अधिवेशन (एब्सकॉन 2024) का आयोजन 2 से 4 अगस्त तक किंग्स जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ के एंडोक्राइन एवं ब्रेस्ट सर्जरी विभाग द्वारा किया गया। इस प्रतिष्ठित अधिवेशन में पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के सर्जरी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मंजु सिंह को विशेष आमंत्रित अतिथि संकाय के तौर पर आमंत्रित किया गया।

अधिवेशन की मुख्य विशेषताएं
इस वर्ष का अधिवेशन “प्रैक्टिस में सटीकताः ब्रेस्ट हेल्थ में उत्कृष्टता को एक साथ जोड़ना” विषय पर आधारित था। डॉ. मंजु सिंह ने इस अधिवेशन में दो सत्रों में चेयर पर्सन की भूमिका निभाई और “इज ग्रैनुलोमैटस मैस्टाइटिस ए सर्जिकल डिजीज?” (क्या ग्रैनुलोमैटस मैस्टाइटिस एक शल्य रोग है?) विषय पर आयोजित वाद-विवाद में मॉडरेटर की भूमिका निभाई।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

सर्जरी विभाग के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
सर्जरी विभाग के छः छात्र-छात्राओं द्वारा डॉ. मंजु सिंह के निर्देशन में स्तन एवं स्तन कैंसर रिसर्च/शोध विषय पर पांच पेपर एवं पोस्टर प्रस्तुत किए गए। इनमें से डॉ. पूजा जैन द्वारा ब्रेस्ट हाइपरट्रॉफी विषय पर प्रस्तुत पोस्टर को “एक्सीलेंट पेपर अवार्ड” दिया गया एवं इनाम राशि के रूप में छह हजार रुपये प्रदान किए गए।

अन्य शोध पेपर प्रस्तुत करने वालों में डॉ. सुरभि, डॉ. आयुषी गोयल, डॉ. रेनु कुर्रे, डॉ. अंजली, और डॉ. सिद्धार्थ शामिल थे, जिन्होंने स्तन रोग से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने शोध प्रस्तुत किए।

सर्जरी विभाग की उपलब्धियाँ
सर्जरी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मंजु सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में स्तन से संबंधित सभी रोगों का इलाज सफलतापूर्वक किया जा रहा है। विभाग की ओपीडी में महिलाओं के लिए विशेष रूप से ब्रेस्ट क्लिनिक संचालित किया जा रहा है, जहां पर महिला डॉक्टरों द्वारा स्तन से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं बीमारियों का उपचार किया जाता है।

इस प्रकार के आयोजन न केवल चिकित्सा क्षेत्र में नई शोध और ज्ञान को प्रोत्साहित करते हैं बल्कि चिकित्सकों और छात्रों को अपनी विशेषज्ञता और अनुसंधान को व्यापक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर भी प्रदान करते हैं। एब्सकॉन 2024 इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था, जिसमें डॉ. मंजु सिंह और उनके छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button