राज्य समाचार

रायगढ़ में बाइक की ठोकर से महिला की मौत

Spread the love

रायगढ़ । पत्थलगांव की ओर से आ रही बाइक की ठोकर से पैदाल आ रही एक महिला की मौत हो गई। हादसे में एक युवक घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में लिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कापू थाना क्षेत्र के आंबेडकर चौक के पास मंगलवार की रात करीब आठ बजे पत्थलगांव से धरमजयगढ़ की ओर राजेश टंडन बाइक में आ रहा था। कविता गोरे पति डोमन गोरे 26 निवासी माझा पारा कापू उसकी चपेट में आ गई। साथ ही साथ एक अन्य युवक को भी बाइक की ठोकर लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक और महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। युवक का उपचार जारी है।

सड़क हादसे में महिला की मौत की सूचना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार की सुबह कदम चौक में सड़क पर महिला का शव रखकर चक्काजाम कर दिया। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इसकी जानकारी मिलने पर कापू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाईश दी। परंतु ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। चक्काजाम की जानकारी पर एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और सहायता राशि 25 हजार रुपये पीडि़त परिवार को दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया। लगभग तीन घंटे तक मार्ग बाधित रहा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button