राज्य एव शहर

पिकअप और बाइक में जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार की मौत

बेमेतरा। पिकअप और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। पिकअप विद्युत विभाग का है। हादसे में बाइक सवार किशन पाटले गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए शासकीय अस्पताल नवागढ़ ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने आरोपित पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला जिले के नवागढ़ ब्लाक का है।

मिली जानकारी के अनुसार डिघौरा निवासी बाइक सवार किशन पाटले (42) कवर्धा में आयोजित चौका कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह मुरता गांव के पास पहुंचा, संबलपुर की ओर से आ रही विद्युत विभाग की बोलेरो पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार को दोनों पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई थी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने मामले में वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 337 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button