राज्य समाचार

सड़क हादसे में युवक की मौत

Spread the love

धमतरी । धमतरी शहर से लगे ग्राम रुद्री में मवेशी से बाइक की टक्कर हो गई। घटना में मवेशी और युवक दोनों की मौत हो गई। घटना देर रात 11 बजे की है। जानकारी के अनुसार घटना रुद्री थाना के सामने हुई। बाइक सवार मनीष ध्रुव (25) पुत्र अमरसिंग ध्रुव रुद्री की ओर से अपने घर गौरी नगर जा रहा था।

थाना के पास सड़क में बैठे मवेशी से जा टकराया। टक्कर इतनी तेजी के साथ हुआ कि बाइक सवार टकराने के बाद तीन फीट ऊपर उछला और नीचे जमीन में गिर गया। जिससे उसके सिर में काफी गंभीर चोट आई तत्काल रक्तदान ग्रुप एंबुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान को सूचना मिली। घायल को उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर बाद मवेशी की भी मौत हो गई। रुद्री थाना प्रभारी विंकेश्वरी पिंदे ने बताया कि घटना की विवेचना जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button