करियर

अरे…कांग्रेसियों ने तो अभी से घुटने टेक दिए..डॉ महंत के घड़ियाली आंसू, कहा- मैं और भूपेश स्वीकारते हैं, हमसे गलतियां हुई, मंत्रियों-कार्यकर्ताओं ने भी गलतियां की, इसलिए हमारी सरकार गिरी और अब भी कोरबा में जनता का रुख कांग्रेस के खिलाफ है

रायपुर। वो कहते हैं न कि सारी जिंदगी की नेकनामी पल भर में खाक हो गई। पर यहां ऐसा नहीं है। वहां दिल्ली में 70 साल और छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियों ने पूरे पांच साल यही किया। नतीजा जनता ने तय किया। पर, जब सबकुछ सून हो गया तो पछताने का क्या लाभ। पर कुछ ऐसी ही स्वीकारोत्ति विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉ चरणदास महंत कर रहे हैं। उनका एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्हें घड़ियाली आंसू बहाते देखा जा सकता है।डॉ महंत बोले- मैं और भूपेश स्वीकारते हैं कि हमसे गलतियां हुई। कांग्रेस के मंत्रियों और कार्यकर्ताओं ने भी गलतियां की, किसके परिणाम स्वरूप हमारी सरकार गिर गई। हालत यह है कि कोरबा लोकसभा में अब तक जनता में कांग्रेस के खिलाफ माहौल है। इससे साफ जाहिर होता है कि अपने पूर्व मंत्रियों और सरकार से निराश हो चुके डॉ महंत ने चुनाव से पहले ही सरेंडर कर दिया है। आखिर उन्होंने भी मान लिया कि पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा में उनकी लुटिया डुबो दी है। पर अभी इस सब का आखिर क्या फायदा, जब गलतियां गिनाने और उन्हें सुधारने का वक्त था, तब सरकार रहते सत्ता के सुख में चूर डॉ महंत और कोरबा की निष्क्रिय सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत जनता से विमुख होकर न जाने कहां नदारद रहतीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इधर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण की सीटों के लिए नामांकन का दौर शुरू हो चुका है। मंगलवार को ही कांग्रेस के 2 वरिष्ठ नेताओं पूर्व सीएम भूपेश बघेल और पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने नामांकन दाखिल किया। बीजेपी की तरफ से कांकेर प्रत्याशी भोजराज नाग ने भी नामांकन फार्म जमा किया। नामांकन की प्रक्रिया के बीच चुनाव प्रचार अभियान भी जोर पकड़ने लगा है। इस बीच नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. चरणदास महंत ने एक ऐसा बयान दे दिया जिसकी वजह से कांग्रेसी ही असहज हो गए हैं। डॉ. महंत के इस बयान के बाद बीजेपी को कांग्रेस पर हमला करने का एक और मौका मिल गया है। बीजेपी इसे जंग से पहले ही कांग्रेस का सरेंडर बता रही है


आप भी पढ़िए, डॉ. महंत ने क्या कहा

डॉ. महंत ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ में हमसे गलती हुई है। मुख्यमंत्री, मंत्रियों से गलती हुई है। कार्यकर्ताओं से भी कुछ गलती हुई है। डॉ. महंत ने कहा कि मैं स्वीकार करता हूं, भूपेश बघेल जी स्वीकार करते हैं। इसी का नतीजा है कि हमारी सरकार गिरी। उन्होंने कहा कि कोरबा में विधानसभा चुनाव के बाद से जो कांग्रेस के खिलाफ माहौल बना वो अभी भी बरकरार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में अभी तक माहौल नहीं बन पाया है।

बॉक्स
कांग्रेस में भगदड़, एक एक कर पार्टी को गुडबाय कह रहे कांग्रेसी

विधानसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति बनी हुई है। तीन चार महीने में पार्टी के कई पुराने और वरिष्ठ नेता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। जगदलपुर में कांग्रेस की महापौर ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया है। उन्होंने ऐसे दिन कांग्रेस का साथ छोड़ा जब पूर्व सीएम सहित प्रदेश के कई बड़े नेता बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होने के लिए बस्तर में मौजूद थे। इधर, महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अनीता रावटे ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अपने त्याग पत्र में उन्होंने महासमुंद में प्रत्याशी चयन को लेकर आपत्ति की है।

इस बार कांग्रेस को पूरी तरह बाय-बाय करने को तैयार बैठी जनता : सीएम साय

कांकेर। चरणदास महंत के कांग्रेस के हार की स्थिति वाले बयान पर किए गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस में भगदड़ मची है। उनके नेता पार्टी छोड़ के भाग रहे हैं और भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा नेता जहां भी सभा या रैली में जा रहे हैं, वहां कांग्रेसियों की पार्टी में शामिल होने की होड़ मची है। जनता इस बार कांग्रेस को पूरी तरह से बाय-बाय करने को तैयार है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button