राज्य समाचार

वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री 15 और 16 को रहेंगे प्रभार जिलों के दौरे पर



कोरबा। वाणिज्य उद्योग और श्रम श्री लखन लाल देवांगन 15 और 16 मार्च को प्रभार जिले मुंगेली, कवर्धा और खैरागढ़, छुईखदान और गंडई जिले के दौरे पर रहेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कोरबा स्थित कोहड़िया निवास से 15 मार्च की दोपहर 12 बजे मुंगेली जिले के रवाना होंगे, दोपहर 2 बजे मुंगेली रेस्ट हाउस में आगमन होगा। जहां से 2.30 बजे भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। फिर 3 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा करेगें। फिर प्रभार जिले कबीरधाम के लिए शाम 5 बजे रवाना होंगे। शाम सात बजे कबीरधाम रेस्ट हाऊस पहुचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद 16 मार्च की सुबह 10.30 बजे भाजपा कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। फिर 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा करेगें। दोपहर 1 बजे रेस्ट हाउस कवर्धा में भोजन करने के बाद दोपहर 2 बजे खैरागढ़– छुईखदान –गंडई जिले के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे खैरागढ़ में भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। दोपहर साढ़े तीन बजे कलेक्ट्रेट परिसर खैरागढ़, गंडई और छुईखदान में बैठक में विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा करेंगे। शाम 5 बजे रेस्टहाउस खैरागढ़ में देवांगन समाज के पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। शाम साढ़े पांच बजे खैरागढ़ से रायपुर के लिए रवाना होंगे। रात्रि विश्राम रायपुर स्थित शंकर नगर निवास मे करेगें।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button