राज्य एव शहर

ग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…

बलरामपुर(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। दो बाइक चोरों को पकड़कर ग्रामीणों ने ऐसी सजा दी कि उन्हें ताजिंदगी यह वाकया याद रहेगा।बलरामपुर जिले के चांदों थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खजुरियाडीह गांव से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि गांव में दो बाइक चोरों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपनी तरह से कानून का पाठ पढ़ाते हुए चोरों को बाइक से बांध दिया और बीच सड़क पर उनकी जमकर पिटाई कर दी

इस घटना के वायरल वीडियो में नजर आया कि चोरों को बाइक पर लिटा कर उसी बाइक से बांध दिया गया है, जिसे वे चुराने की कोशिश कर रहे थे। स्थानीय लोगों का गुस्सा देखते ही बनता था, क्योंकि क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों को परेशान कर रखा है।

पुलिस ने युवकों को किया गिरफ्तार

इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आई और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। साथ ही पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि कोई भी इस तरह कानून अपने हाथ में न ले। वहीं बाइक चोरी की घटना को लेकर युवकों को इस तरह दी गई तालिबानी सजा के वीडियो ने कानून व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button