राज्य समाचार

मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर, सर्चिंग के दौरान हथियारों का जखीरा बरामद

Spread the love

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर पुलिस ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी माओवादी को मार गिराया. नक्सली कमांडर का नाम तोया पोटाम था. पुलिस ने मौके से हथियारों का जखीरा बरामद किया है. पोटाम पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया था। मारा गया नक्सली जनमिलिशिया का कमांडर था. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मौके की जब तलाशी तो वहां से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ. पुलिस के मुताबिक पुसनार के जंगल में सीआरपीएफ की 85वीं बटालियन के जवान सर्चिंग पर गए थे. सर्चिंग के दौरान ही जंगलों में कुछ नक्सली नजर आए. जवानों ने तुरंत पोजिशन लेकर उनको ललकारा और मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया. जवानों ने दावा किया है कि मुठभेड़ में तीन से चार नक्सली जख्मी भी हुए हैं.

पुलिस को लंबे वक्त से जनमिलिशिया के कमांडर तोया पोटाम की थी तलाश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मारा गया हार्डकोर नक्सली तोया पोटाम पर पुलिस ने एक लाख का इनाम रखा था. पुलिस को लंबे वक्त से जनमिलिशिया के कमांडर तोया पोटाम की तलाश थी. तोया पोटाम के मारे जाने से नक्सलियों को बड़ा धक्का लगा है. तोया पोटाम कई नक्सली वारदातों में शामिल रहा है. पूरे बस्तर में इन दिनों जवान नक्सलियों के खात्मे के लिए सर्चिंग पर हैं. बीते दिनों जवानों ने एनकाउंटर में नागेश नाम के नक्सली को भी ढेर किया था.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button