राज्य एव शहर

हरदीबाजार थाना – चेकिंग के दौरन चांदी के आभूषण करीबन 15.087 किलो जप्त

हरदीबाजार थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय को हरदीबाजार स्टॉफ वाहन चेकिंग हेतु हरदीबाजार-बलौदा रोड रवाना हुए थे कि हरदीबाजार-बलौदा रोड खनिज नाका बैरियर के पास मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर सभी आने जाने वाहनों का चेकिंग कर रहे थे कि बलौदा की ओर से एक व्यक्ति मोटर सायकल में आया जिसे रोककर पूछताछ किया गया जिन्होने अपना नाम सुरेश सोनी पिता लक्ष्मीनारायण सोनी उम्र 47 वर्ष साकिन बलौदा जिला जांजगीर का रहने वाला बताया और उसके मोटर सायकल के डिक्की को चेक करने पर डिक्की में रखे चांदी के आभूषण करीबन 15.087 किलो ग्राम कीमती करीबन 10,50,000 रूपये मिला जिसके संबंध में बिल मांगने पर कोई बिल पेश नही किया।

जिससे उक्त वस्तु संदिग्ध होने पर गवाहों के सक्षम जप्त कर धारा 102 जा.फौ. के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही किया गया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button