राज्य एव शहर

KORBA : 20 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, एक की मौत

कोरबा –  जिले के चुइया मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई, वहीं बेटा घायल हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। फिलहाल घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोसगई का रहने वाला फिरन गिरी गोस्वामी और उसका बेटा संतोष गिरी (20) शनिवार शाम को अपनी बाइक (CG 12 BJ 0735) से कोरबा के टीपी नगर आए हुए थे। वहां काम खत्म होने के बाद वे वापस अपने गांव कोसगई लौट रहे थे। उनकी बाइक का ब्रेक ठीक से काम नहीं कर रहा था।

ऐसे में बेटे ने पिता को बाइक चलाने से मना भी किया था, लेकिन वे नहीं माने। इधर चुइया मोड़ के पास उनकी गाड़ी का ब्रेक पूरी तरह से फेल हो गया और बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। मृतक के बेटे संतोष ने बताया कि उसके पिता ने कुछ महीने पहले ही मोपेड ली थी। उसकी किस्त चुकाने के लिए बाइक पर दोनों पिता-पुत्र टीपी नगर गए हुए थे, लेकिन वापस लौटते हुए ब्रेक नहीं लगा और वे हादसे का शिकार हो गए।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button