राज्य समाचार
BREAKING : घर में जा घुसी यात्री बस, ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
जशपुर – जशपुर जिले के पत्थलगांव और महासमुंद जिले के सरायपाली में दो सड़क हादसे हो गए. जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं एक में अधेड़ की मौत हो गई.
जशपुर में पत्थलगांव थाना क्षेत्र के NH-43 सड़क स्थित मुड़ेकेला गांव में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर घर में जा घुसी. जिसमें घर में सो रहा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हालांकि बस सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. घटना के बाद घायल शख्स को सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है. राजहंस नाम की ये बास रायगढ़ से अम्बिकापुर जा रही थी.
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
इधर महासमुंद के सरायपाली थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई. जिसके बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर धरना दे दिया.
Live Cricket Info
