राज्य समाचार

road accident : स्कूटर सवार तेज रफ्तार में ट्रक के पीछे जा घुसा, मौके पर ही मौत

दुर्ग। भिलाई में बीती रात सड़क दुर्घटना में एक स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना पावर हाउस फ्लाई ओवर ब्रिज के ऊपर हुई। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने से चालक ने ट्रक को ब्रिज के ऊपर ही किनारे खड़ा कर दिया था। इसी दौरान देर रात एक तेज रफ्तार स्कूटर सवार पीछे से उसमें जा घुसा। छावनी सीएसपी आशीष बंछोर ने बताया कि उन्हें गुरुवार रात 10.15 बजे डायल 112 की टीम से सूचना मिली थी कि पावर हाउस ब्रिज के ऊपर एक्सीडेंट हो गया है।

112 की टीम मौके पर पहुंची थी। इसके बाद छावनी थाने की टीम भी वहां पहुंची। मृतक की पहचान शिवा साहू (31 साल) निवासी छावनी भिलाई के रूप में हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके बाद बरसते पानी में शव को सुपेला अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचाया गया। पूछताछ करने पर पता चला कि एक CG 04 J 7289 दुर्ग से रायपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वो पावर हाउस फ्लाई ओवर में चढ़ने लगा अचानक ट्रक का ब्रेक डाउन हो गया। चालक ने सड़क पर ही ट्रक को खड़ा कर दिया। इसी दौरान एक स्कूटर का चालक तेज बारिश के बीच तेज रफ्तार में आया। वो ट्रक को देख नहीं पाया और पीछे से उसें जा घुसा। स्कूटर सवार इतना रफ्तार में था कि उसका चेहरा दो भागों में बंट गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button