राज्य समाचार

KORBA BREAKING : S.E.C.L. दीपका खदान में 2 डंपरों के टायर ब्लास्ट

Spread the love

कोरबा-  जिले में आकाशीय बिजली गिरने से SECL के दीपका खदान में 2 डंपरों के टायर ब्लास्ट कर गए, साथ ही वाहनों के शीशे भी टूट गए। इससे प्रबंधन को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, दीपका एक्सपेंशन के डंपर यार्ड में खड़े वाहनों पर आकाशीय बिजली गिर गई।

इससे SECL प्रबंधन को काफी नुकसान उठाना पड़ा। आकाशीय बिजली से दो डंपरों के टायर सहित ग्लास के परखच्चे उड़ गए और पास में ही खड़ा कैंपर वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। डंपर का टायर फटने से कैंपर वाहन उसकी चपेट में आ गया था।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि मिट्टी डंप करने के बाद डंपर खड़ा था, तभी गरज-चमक के साथ अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इस बीच आकाशीय बिजली वहां खड़े वाहनों पर गिर गई। डंपर का टायर ब्लास्ट हुआ, तो लोगों को लगा कि खदान में कहीं धमाका हुआ है। जांच में पाया गया कि ब्लास्ट 2 डंपरों के टायर में हुआ है। कोरबा जिले में 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। गुरुवार की रात और शुक्रवार की सुबह झमाझम बारिश ने पूरे जिले को तरबतर कर दिया। जगह-जगह गड्ढों में पानी भर गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button