राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

BREAKING: लाखों के अवैध शराब की तस्करी, तस्कर गिरफ्तार

Spread the love
अंबिकापुर। आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर अवैध मदिरा धारण, परिवहन व विक्रय इत्यादि को नियंत्रित किए जाने के लिए कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी कड़ी में सचिव सह आबकारी आयुक्त जनक प्रसाद पाठक व कलेक्टर कुन्दन कुमार की ओर से दिए गए विशेष निर्देशन व मार्गदर्शन के तारतम्य में संभागीय उड़नदस्ता, संभाग सरगुजा एवं जिला सरगुजा की आबकारी टीम की संयुक्त कार्यवाही में 387 लीटर अवैध शराब के साथ 01 आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर थाना दरिमा अंतर्गत ग्राम परसोड़ी में कृष्णा कुमार सेमरिया के घर से 43 पेटी (2150 पाव) मध्यप्रदेश की गोवा शराब कुल 387 लीटर जप्त किया।

जप्त शराब की अनुमानित लागत करीब 2 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। शराब तस्कर के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क, 34 (2) व 59 (क) एवं 36 के तहत प्रकरण कायम कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में संभागीय उड़नदस्ता टीम से सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत कुमार गुप्ता, सहायक जिला आबकारी अधिकारी रविन्द्र पांडेय, आबकारी उपनिरीक्षक टी.आर. केहरी व जिला आबकारी टीम से आबकारी उपनिरीक्षक सौरभ साहू व आनंद राम भोई तथा मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, कुमारू राम तथा आरक्षकों में अशोक सोनी, रमेश चन्द्र गुप्ता, मथुरा पटेल, मो. एजाज रसूल का विशेष योगदान रहा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
123
123
123
123
123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button