देश विदेश

BREAKING : घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की गला दबा कर उतारा मौत के घाट

श्योपुर। जिले में बीती रात अज्ञात बदमाशों के द्वारा एक बुजुर्ग महिला की घर के अंदर घुसकर गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी महिला के कानों से सोने की छह बालियां भी खींच कर ले गया। शिकायत मिलने के बाद देहात थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला देहात थाना इलाके के कनापुर गांव का है। जहां नन्नी बाई की हत्या अज्ञात बदमाशों के द्वारा कर दी गई है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है लेकिन, बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाले आरोपी उसके कानों से सोने की छह बालियां खींचकर ले गए हैं। इस वजह से पुलिस द्वारा यह अनुमान लगाया जा रहा है कि, उसकी हत्या लूटपाट के इरादे से की गई होगी। ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि महिला नन्नी अपने घर में अकेली रहती थी।

गुरुवार की शाम गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम में महिलाएं और ग्रामीण गए थे। इस दौरान नन्नी घर पर अकेली थी। वारदात के बाद देर रात जब महिला के रिश्तेदारों ने घर के दरवाजे पर कुंडी खोली तो देखा कि, महिला अपने बिस्तर पर सो रही थी। उठाया तो उसके कानों से खून निकल रहा था और बालियां गायब थी। जिसकी शिकायत महिला के परिजनों ने देहात थाने में की। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी सतेंद्र तोमर ने बताया कि रात 12 बजे घटनास्थल पर मुआयना किया। जांच कराई जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button