राज्य समाचार

BREAKING : युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतार मौत के घाट

Spread the love

बिलासपुर –  सोमवार की रात अज्ञात हमलावरों ने युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सुबह युवक की लाश मिली तब हत्या का पता चला। बताया जा रहा है कि घटना देर रात की है। युवक कुर्सी में बैठा था, तभी हमलावर घर में घुस गए और उसके सिर में ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे कुर्सी में बैठे-बैठे उसकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की है।

पुलिस को मंगलवार की सुबह जानकारी मिली कि कोरमी में युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तब पता चला कि सुखनंदन धुरी (21) पिता दीनदयाल की लाश पड़ी है। उसके सिर में धारदार हथियार के निशान थे और युवक कुर्सी में बैठे हालत में था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिस तरह से युवक की लाश मिली है और उसके सिर में गंभीर चोटों के निशान है, इससे पुलिस को शक है कि घर में घ़ुसकर हमलावरों ने युवक की हत्या की है। फिलहाल, पुलिस युवक के बैकग्राउंड व परिवार वालों से पूछताछ कर हमलावरों की जानकारी जुटा रही है। जांच के लिए डॉग स्क्वायड की टीम की भी मदद ली जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button