देश विदेशराज्य एव शहर

VIDEO: ब्रिज से कूदने वाली थी महिला, पुलिसकर्मियों ने बचाया:पारिवारिक कलह से परेशान होकर जान देना चाहती थी

नवी मुंबई में गुरुवार को एक महिला वाशी ब्रिज पर चढ़कर समुद्र में कूदने की कोशिश कर रही थी। लेकिन वहां तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचा लिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ब्रिज की रेलिंग लांघकर समुद्र की ओर खड़ी है। वह समुद्र में कूदने की बात कह रही है, लेकिन वहां तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी और भीड़ उसे नीचे उतरने के लिए मना रहे हैं। वहां मौजूद तीन पुलिसकर्मी अपनी बातों से महिला का ध्यान भटकाते हैं और मौका मिलते ही उसे पकड़कर ब्रिज से उतार लेते हैं।

ब्रिज से नीचे उतरने के बाद महिला भावुक हो गई। वीडियो में उसे रोते हुए देखा जा सकता है और पुलिसकर्मी उसे संभाल रहे हैं। महिला को बचाने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान शिवाजीराव बाचरे, राजू दांडेकर, राठौड़ और तांबे के रूप में हुई है।

पुलिस के अधिकारियों ने बताया- शुरुआती जांच में पचा चला है कि महिला पारिवारिक कलह से परेशान थी। इसीलिए जान देना चाहती थी।

सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों की तारीफ हो रही
अब सोशल मीडिया यूजर्स पुलिसकर्मियों की सूझबूझ की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- वह मेंटल पेन में थी, इसीलिए वह मरना चाहती थी। उसे बचाने के लिए धन्यवाद।

एक अन्य यूजर ने लिखा- पुलिसकर्मियों ने बहुत अच्छा काम किया। एक महिला की जिंदगी को बचाया।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button