राज्य एव शहर

बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावितों को सहायता पहुंचाने 181.21 करोड़ रूपये जारी

03 जून 2022| छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस वर्ष मानसून के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में बाढ़ अतिवृष्टि से प्रभावित होने वाले लोगों को त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए करीब 181 करोड़ 21 लाख रूपये जारी किया गया है।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा यह राशि राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्रभावित लोगों को तुरंत आर्थिक अनुदान सहायता उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टरों को दी गई है। रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बिलासपुर, कोरबा, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बालोद, बेमेतरा और कबीरधाम में प्रत्येक जिले को 6 करोड़ 7 लाख रूपये जारी किये गए हैैं। जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर और राजनांदगांव में प्रत्येक जिले के लिए 7 करोड़ 7 लाख रूपये की राशि जारी की गई है इसी तरह से बलौदाबाजार और सुकमा जिले में प्रत्येक को बाढ़ एवं अतिवृष्टि प्रभावितों को सहायता देने लिए 6 करोड़ 57 लाख की राशि जारी की गई है। मुंगेली जिलेे के लिए 5 करोड़ 87 लाख रूपये, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के लिए 5 करोड़ 97 लाख रूपये, बस्तर के लिए 7 करोड़ 27 लाख रूपये, कांकेर के लिए 7 करोड़ 17 लाख रूपये, नारायणपुर के लिए 5 करोड़ 67 लाख रूपये, सरगुजा के लिए 8 करोड़ 32 लाख रूपये जारी किए गए हैं। इसी तरह  सूरजपुर जिले के लिए 7 करोड़ 27 लाख रूपये, कोरिया के लिए 6 करोड़ 17 लाख रूपये, बलरामपुर के लिए 7 करोड़ 27 लाख रूपये और दुर्ग के लिए 5 करोड़ 97 लाख की राशि जारी की गई है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button