राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 अगस्त को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगी
रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 अगस्त को पहली बार छत्तीसगढ़ के दौरे पा आ रही हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। अपने इस पहले दौरे में वे यहां दो दिन रहेंगी। इस दौरान रायपुर और बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मू इंडियन एयरफोर्स के विशेष विमान से 31 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे रायपुर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सीधे राजभवन आएंगी। राष्ट्रपति मुर्मू यहां बलौदबाजार रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय ट्रस्ट शांति सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। साथ ही वे गुरुघासी दास संग्रहालय का दौरा करेंगी। इस दौरान राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन भी उनके साथ रहेंगेे।राष्ट्रपति राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। इस दौरान उनके सम्मान में राजभवन में रात्रि भोज का भी आयोजन किया जाएगा।

Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now