देश विदेशराज्य एव शहर
ईडी ने कोरबा के 3 पटवारियों से की पूछताछ
कोरबा। एनएच के जमीन के जांच की आंच पटवारियों तक पहुंच गई है। शनिवार को तीन पटवारियों को ईडी ने तलब कर पूछताछ की है। बता दें कि टीपी नगर में संचालित पॉम मॉल के जमीन घोटाले में ईडी के जांच की आंच पटवारियों तक पहुंच गई है। सूत्र बताते है कि कल यानी शनिवार को जिले के तीन पटवारी व आरआई चक्रधर सिदार ,सत्यनारायण रायकर और कोरबा पटवारी प्रशांत दुबे को ईडी कार्यालय तलब किया गया था। ईडी की टीम ने इन पटवारियों से रात 8 बजे से 12 बजे तक पूछताछ की है। ईडी के रडार में आने पटवारियों की खबर आम होने के बाद राजस्व के राजाओं यानी पटवारी और आरआई बिरादरी में खलबली मच गई है।



HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
▶
Live Cricket Info