राज्य समाचार

रेलवे ब्रिज से हसदेव नदी में गिरा शख्स:24 घंटे बीत गए, मगर अब तक कोई सुराग नहीं; SDRF कर रही तलाश

Spread the love

जांजगीर-चांपा जिले में एक शख्स रेलवे ब्रिज से नीचे हसदेव नदी में गिर गया है। घटना को 24 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत गया है। मगर अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। बिलासपुर से पहुंची SDRF की टीम भी उसे खोज रही है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

शुक्रवार दोपहर को करीब 12 बजे लोग हसदेव नदी में नहा रहे थे। उसी दौरान उन्होंने देखा कि एक शख्स रेलवे ब्रिज से सीधे नदी में गिरा है। ये देखने के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू की गई थी।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now
मुंबई-हावड़ा रूट पर बना है यह पुल।
मुंबई-हावड़ा रूट पर बना है यह पुल।

शनिवार सुबह से रेस्क्यू जारी

गोताखोर शुक्रवार शाम तक उसकी तलाश करते रहे। मगर उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद बिलासपुर से SDRF की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ ने भी शुक्रवार को शख्स को खोजा। इसके बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। अब शनिवार सुबह से फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।

शख्स को खोजने के लिए स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ली जा गई थी।
शख्स को खोजने के लिए स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ली जा गई थी।

मानसिक रूप से बीमार था शख्स

उधर, डूबने वाले शख्स की पहचान बालपुर निवासी लैन कुमार केवट(50) के रूप में की है। परिजनों ने बताया कि लैन कुमार मानसिक रूप से बीमार था। वो अचानक घर से निकलकर ब्रिज तक कैसे पहुंच गया। इस बात की हमें कोई जानकारी नहीं है।

वहीं जिस पुल पर यह घटना घटी है, वह मुंबई-हावड़ा रूट पर बना हुआ है। फिलहाल शख्स की तलाश जारी है।

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button