राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

KORBA: नाबालिग स्कूली छात्राओं को घर छोड़ने के बहाने जंगल की ओर ले जाकर कर रहा था छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। जिले के ढेलवाडीह गांव में नाबालिग स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. छात्राओं को स्कूल से घर छोड़ने के बहाने आरोपी जंगल की ओर ले गया और उनके साथ अश्लील हरकत कर वीडियो बना रहा था. जिसे गांव वालों ने देख लिया और फिर आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर का घेराव कर दिया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, ढेलवाडीह मिडिल स्कूल के दो नाबालिग छात्राओं को शुक्रवार के दिन घर छोड़ने के बहाने ढेलवाडीह गांव निवासी युवक ने अपनी बाइक में बैठाकर जंगल की ओर ले गया. जहां आरोपी उन बच्चियों के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करते हुए वीडियो बनाने का प्रयास कर रहा था. इस दौरान गांव के कुछ लोगों उसे ये हरकत करते देख लिए. जिसके बाद ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए और ढेलवाडीह में आरोपी सलीम उर्फ सोनू के घर के सामने भारी संख्या में लोग आकर हंगामा करने लगे. जिसकी सूचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी अश्विन राठौर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

थाना प्रभारी अश्विन राठौर ने बहुत ही सूझबूझ से आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया. वहीं मौके में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सलीम उर्फ सोनू और पीड़ित नाबालिकों व उनके परिजनों को कटघोरा थाना भेजा. जहां देर रात आरोपी और पीड़ित छात्राओं से पूछताछ करते हुए उनका बयान लिया गया. मामले में आरोपी सलीम उर्फ सोनू पर धारा 354,8 पाक्सो एक्ट तथा दोनों नाबालिग छात्राएं अनुसूचित जाति से होने से एट्रोसिटी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

कटघोरा थाना प्रभारी अश्विन राठौर आज फिर अपने दल बल के साथ ढेलवाडीह पहुंचे. जहां तहसीलदार सोनित मेरिया की उपस्थिति के ग्रामीणों के साथ एक बैठक ली. जिसमें ग्रामीणों को पूर्ण आश्वस्त करते हुए कहा कि आरोपी सलीम उर्फ सोनू पर न्यायालय की प्रक्रिया में वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित रूप से की जाएगी. बीती रात जिस प्रकार ग्रामीणों ने हंगामा किया गया है, वह पूर्णतः सही नहीं है. आप लोग कानून को अपने हांथो में न लें. इसके लिए पुलिस आपके साथ है और हरसंभव आपका सहयोग पुलिस करेगी.

123
123
123
123
123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button