राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
KORBA ACCIDENT : यात्री बस और ट्रक में हुई भिड़ंत, दर्जन भर से अधिक यात्री हुए घायल-उपचार जारी
जिले के कटघोरा थानांतर्गत मुख्य मार्ग पर एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार अलसुबह बस को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में करीब 15 लोग सवार थे जिनमें से करीब 12 लोगों को चोटें आई हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटनाकारित ट्रक को जप्त कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

Live Cricket Info
