राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

जय-वीरू के बाद अब कका-बबा की जोड़ी बना रहे हैं डिप्टी CM सिंहदेव, कहा हर जन्म में रहूँगा कांग्रेसी.. अगले जनम

Spread the love

कवर्धा: जय वीरू की जोड़ी पुराने शोले फिल्म की तरह हिट हो चुकी है। अब नया स्क्रिप्ट लिखा रहे है। ये हैं कका-बबा की जोड़ी। (Chhattisgarh me Kaka-Baba ki Jodi) जहां तक कांग्रेस में होने का सवाल है, मेरे परिवार के लोगों के खून में कांग्रेस है। इस जीवन मे तो क्या अगले जीवन मे भी कांग्रेसी ही रहूंगा।

ये तमाम दावे किये है प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिगज नेता टीएस सिंहदेव ने। दरअसल आज टीएस सिंहदेव डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार कबीरधाम जिले के दौरे पर थे। उन्होंने यहाँ रणवीरपुर में भरोसे का किसान सम्मेलन में हिस्सा लिया। उप मुख्यमंत्री ने इस दौरान क्षेत्र के किसानों को सम्बोधित करते हुए उनकी सरकार की तरफ से किसानों के हित में लिए गए फैसलों के बारे में बताया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस दौरान उन्होंने अपने कांग्रेसी होने के बारे में दावा करते हुए कहा कि वह इस जन्म ही नहीं बल्कि अगले जन्म भी कांग्रेसी ही रहेंगे। सिंहदेव ने यह भी दावा किया कि भूपेश बघेल की अगुवाई में सरकार ने किसानों के पक्ष में, (Chhattisgarh me Kaka-Baba ki Jodi) उनकी समृद्धि के लिए कई बड़े फैसले लिए है जिसका सीधा फायदा भी छत्तीसगढ़ के किसानों को हासिल हुआ है। ऐसे में राज्य के किसान उन्हें फिर से अपना आशीर्वाद देंगे।

 

123
123
123
123
123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button