राज्य समाचार

जोगी कांग्रेस ने अन्य दल के साथ विलय से किया इंकार, विधानसभा चुनाव के लिए खुले हैं गठबंधन के रास्ते…

Spread the love

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) किसी भी दल के साथ विलय नहीं करेगी. इसके साथ ही आवश्यकता पड़ने पर समान विचारधारा के दलों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में लड़ने पर सहमति जताई गई. इस संबंध में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में फैसला लिया गया.

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की कोर कमेटी की बैठक आज सिविल लाइन स्थित अनुग्रह सागौन बंगले में पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त तिलक राम देवांगन की अध्यक्षता व पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी की उपस्थिति में संपन्न हुई . कोर कमेटी ने सर्व सम्मति से किसी भी दल के साथ विलय किए जाने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, इसके साथ ही आवश्यकता पड़ने पर समान विचारधारा वाले दलों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति बनाई गई.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके साथ ही कोर कमेटी ने जनता की समस्याओं और कांग्रेस की वादाखिलाफी को लेकर आगामी मानसूत्र सत्र के पहले दिन 18 जुलाई को विधानसभा घेराव करने का निर्णय लिया, जिसमें प्रदेश भर से हजारों की संख्या में बूथ स्तर के जोगी कांग्रेसी शामिल होंगे.

कोर कमेटी की बैठक में तिलकराम देवांगन,पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी के अलावा महामंत्री महेश देवांगन, जनरैल सिंह भाटिया, ऋचा जोगी, गीतांजली पटेल, संतोष गुप्ता, डॉ. अमीन खान, मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू, छात्र संगठन प्रदेश अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी, बस्तर अध्यक्ष नवनीत चांद, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत कश्यप, राजनांदगांव शहर अध्यक्ष शमसुल आलम व अन्य उपस्थित थे.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button