राज्य समाचार

पति ने की पत्नी की हत्या, 6 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Bilaspur: जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। दोनों की शादी 6 महीने पहले हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, युवक ने चरित्र शंका के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है।

चरित्र शंका के चलते दिया वारदात को अंजाम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपनी नवविवाहित पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होते रहता था। कल भी दोनों के बीच विवाद हुआ और इसके बाद युवक ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी सलोगों को हुई, तब तक आरोपी पति खुद ही थाने पहुँच गया था, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

यह पूरी घटना सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर के वार्ड क्रमांक 8 की है। यहां करण सूर्यवंशी नामक युवक जिसकी शादी 5 महीने पहले ही रितिका से हुई थी। शादी के बाद पति पत्नी साथ रह रहे थे, लेकिन आरोपी करण सूर्यवंशी को अपनी पत्नी के पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक से अवैध संबंध होने की आशंका थी।

हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी

जिसकी वजह से हमेशा वाद विवाद होने लगा था। बीती रात भी आरोपी पति करण का पत्नी रितिका से उसके अवैध सम्बंध को लेकर विवाद हुआ, जिस पर आक्रोशित करण ने रात लगभग 3:30 बजे के लगभग उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति सुबह खुद ही सीपत थाने पहुंच गया और हत्या करने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी करण सूर्यवंशी को हिरासत में ले लिया है और कार्रवाई में जुट

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button