राज्य समाचार

प्रदेश में पिछले 72 घंटों से हो रही बारिश से सड़कों की खुली पोल, शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति, आमजन परेशान

रायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले 72 घंटे से हो रही बारिश से शहर की सूरत बदल गई है. पहली बारिश में ही शहर की सड़कें लबालब भर गई हैं. शहर की नालियां उफान पर हैं. घरों और गलियों में जलभराव की स्थिति है. जल विहार कॉलोनी, आनंद नगर, राजा तालाब क्षेत्र, तेलीबांधा चौक, घड़ी चौक, सीएम हाउस के सामने सड़को पर गड्ढों में पानी भर गया है. इसके अलावा सिविल लाइन, नर्मदा पारा, मौली पारा जैसे इलाको में भी पानी भरा है. सड़कों में पानी भरे होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रायपुर के तेलीबांधा तालाब के सामने आनंद नगर में पिछले 3 महीनों से नाला बनाने का काम चल रहा है. जिसके चलते आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय रहवासियों का कहना है कि पिछले 3 महीनों से ये परेशानी हो रही है. काम शुरू होने के समय अधिकारियों और पार्षद ने कहा था कि 8 से 15 दिनों के अंदर नाले का काम हो जाएगा. लेकिन 3 महीना पूरा हो चुका है और अब तक काम पूरा नहीं हुआ है. 

123
123

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button