राज्य समाचार

ज्वेलरी शॉप से सोने का हार लेकर भागा युवक VIDEO:दुकानदार ने दौड़कर पकड़ा तो फेंक कर हो गया फरार, CCTV में घटना कैद

रायगढ़ में दिनदहाड़े एक ज्वेलर्स शॉप में उठाईगिरी की कोशिश हुई है। गौरीशंकर मंदिर चौक स्थित गर्ग ज्वेलर्स में शनिवार दोपहर को एक अज्ञात युवक खरीददारी के लिए दुकान आया। ग्राहक समझकर दुकानदार ने उसे सोने की ज्वेलरी दिखानी शुरू कर दी। इसी बीच मौके की ताक में बैठा युवक ज्वेलरी लेकर शॉप से भाग निकला और फरार होने के लिए बाहर खड़ी अपनी बाइक स्टार्ट कर रहा था कि पीछे से संचालक ने फुर्ती से उसे पकड़ लिया।

दुकान संचालक गजानंद गर्ग तुरंत उसके पीछे लपके और बाइक से भागने की कोशिश कर रहे युवक को गिरा दिया। जिसके बाद आरोपी सोने की हार सड़क पर फेंककर फरार हो गया। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के मुताबिक, गौरीशंकर मंदिर के पास गजानंद गर्ग की ज्वेलरी शॉप है। रोजाना की तरह गजानंद शनिवार को भी अपनी दुकान में बैठे हुए थे। दोपहर में एक युवक उनके पास आया और कहा कि बीवी का बर्थ डे है, तो उसे गिफ्ट देने के लिए सोने का हार दिखाइए। जिसके बाद संचालक उसे शोकेस से निकालकर हार दिखाने लगे। इधर उसने हार की फोटो खींची और कहा कि पत्नी को वो इसकी तस्वीर खींच कर भेज रहा है, अगर उसे पसंद आया, तो वो इसे खरीद लेगा।

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button