करियरराज्य समाचार
महिला का नग्र अवस्था में मिला शव, गैंगरेप के बाद हत्या करने का आरोप
29.05.23| गीदम के हाउरनार से बड़ी सनसनी खेज वारदात सामने आई है, जहां एक विवाहित महिला का नग्र अवस्था में शव मिला है. वह घर से पानी लेने के लिए निकली थी. नग्र अवस्था में उनकी लाश मिलने से गांव में हडकंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं परिजनों ने गैंगरेप के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस के मुताबिक रविवार को विवाहिता घर से कुआ से पानी भरने के लिए गई थी. इसके बाद वह लौटकर नहीं आई. परिजनों ने काफी पतासाजी की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. देर शाम उसकी लाश कुएं से करीब 100 मीटर दूर नग्र अवस्था मिली है. मौके पर पहुंची गीदम पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now