राज्य समाचार
तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर
12.05.23| जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दी. मौके पर बाइक सवार की मौत हो गई. हादसे इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुट गई है.
बता दें कि, बगीचा-रनपुर मार्ग में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारी है. जिससे बाइक सवार की मौत हो गई. वहीं हादसे के बाद बोलेरो चालक फरार हो गया है. बाइक सवार की पहचान नहीं हो पाई है. कुनकुरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

Live Cricket Info

