राज्य समाचार

विधायक के काफिले पर हुए हमले को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री ने दिया बयान, कहा -‘कोई नक्सली हमले की जानकारी अभी नहीं..’

18.04.23| बीजापुर विधायक के काफिले पर हुए हमले को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि, अभी मिली जानकारी के अनुसार विधायक विक्रम मंडावी गंगालूर की तरफ दौरे में जाने वाले थे। उनको पुलिस और सुरक्षा बलों के द्वारा रोका गया। एसपी और सुरक्षाबलों ने उनसे कहा कि, वहां मत जाइए। क्योंकि बिना सूचना, बिना फोर्स, बिना सिक्योरिटी के वहां जाना उचित नहीं है। उनसे कहा गया कि, हेलीकॉप्टर हमारे पास है, उससे छोड़ देते हैं। पर श्री मंडावी वहां गए भी और सकुशल वापस भी आए हैं। उनके काफिले पर कहीं कोई नक्सली हमले की जानकारी अभी नहीं आई है। उनके पीछे जिला पंचायत सदस्य जो आ रही थीं, उनका कहना है कि फायरिंग हुई है। उनके पीछे पत्रकारों का दल भी था। वे भी आ गए, उनके ऊपर भी कोई फायरिंग नहीं हुई। उन्होंने कोई जानकारी दी, कि टायर बदलते जरूर उन्होंने देखा। इसके अलावा विस्तृत जानकारी मंगाई जा रही है। लेकिन वहां गए सभी लोग सकुशल लौट आए हैं। कहीं पर कोई कैजवल्टी नहीं हुई है।

टायर में लगी गोली : विधायक मंडावी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इधर विधायक श्री मंडावी ने मीडिया से चर्चा करते हुए इस हमले के बारे में बताया कि हाट बाजार में जनसभा कर हम लोग लौट रहे थे। तभी काफिले में चल रहे जिला पंचायत सदस्य के वाहन के टायर में गोली लगी है। गोली लगने से टायर पंचर हो गया है। जिसके बाद जिला पंचायत सदस्य की गाउ़ी पास के गांव की तरफ गई है। बाकी सब लोग वापस सुरक्षित आ गए हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button