राज्य समाचार

हुक्का के सामानों की बिक्री करते दो पान सेंटर संचालकों पर हुई कार्रवाई

Spread the love

21.03.23| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने हुक्का से संबंधित कारोबार संचालित करने वाले दो पान सेंटर संचालकों पर कार्रवाई की है। उनके कब्जे से हुक्का से संबंधित नोजल, पाइप, हुक्का फ्लेवर, तम्बाकू पैकेट और चारकोल जब्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर पुलिस को सूचना मिली की शहर के भगत सिंह चौक स्थित जयदेव पान सेंटर और रॉयल पान सेंटर के संचालकों द्वारा चोरी छिपे हुक्का से संबंधित सामग्रियों की बिक्री की जा रही है। पुलिस ने जब टीम बनाकर कार्रवाई की तो आरोपियों के कब्जे से विभिन्न प्रकार के हुक्का से संबंधित नोजल, पाइप, हुक्का फ्लेवर, तम्बाकू पैकेट, चारकोल जब्त किया। जब्त सामान की कीमत लगभग 45 हजार रुपए आंकी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज

मामले में आरोपियों के विरूद्ध सिविल लाइन थाना में धारा 21(1), 4 सिगरेट व तम्बाकू उत्पाद विमापन का प्रतिषेध व व्यापार तथा वाणिज्य उत्पाद का वितरण विनियमन कोटपा अधिनियम 2003 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button