करियरराज्य समाचार

पति ने पत्नी पर भारी पत्थर से किया हमला, इलाज के दौरान पत्नी की मौत

Spread the love

22.02.23| घरघोड़ा के कोगनारा गांव में सोमवार शाम को ग्रामीण घासीराम चौहान का उसकी पत्नी चमेली से झगड़ा हो गया। मामूली बहस के बाद शुरू हुए झगड़े में पहले मारपीट हुई। इसके बाद तैश में आकर घासीराम ने पत्नी पर भारी पत्थर से हमला कर दिया। हमले के बाद चमेली (32) बेसुध होकर गिर पड़ी। पत्नी को मरा मानकर वह घर से भाग गया। लहूलुहान हालत में परिवार के बाकी लोग चमेली को लेकर घरघोड़ा अस्पताल पहुंचे। यहां गंभीर चोट के कारण उसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

मंगलवार की सुबह चमेली ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी घासीराम की खोज शुरू की। मंगलवार दोपहर उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस देर शाम तक उससे पूछताछ कर रही थी। समाचार लिखे जाने तक घासीराम को गिरफ्तार नहीं किया गया था। पुलिस उसके विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज करने की तैयारी में है। बताया गया है कि अस्पताल से रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर हो सकती है। इस खबर पर अपडेट जारी है. पुलिस द्वारा जल्द खुलासा किया जाएगा।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button